फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ... मालन को निर्मल, तालाबों को भी पुनर्जीवित करेंगे

Fri, 20 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फावड़ा चलाकर मालन नदी की सफाई करते डीएम और भाकियू नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में  डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि हम प्रकृति के कर्जदार हैं। वृक्ष लगाकर और पानी को संरक्षित कर ही यह कर्ज उतार सकते हैं। इसके बाद ही हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन दे सकते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियों का स्वास्थ्य हम पर ही निर्भर है।       
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर शुरू किए गए अभियान से प्रेरित किसानों को साधुवाद देते हुए डीएम ने कहा कि नदी, झील, तालाब और भूमिगत पानी पीने योग्य नहीं रहा। विकास के नाम पर विनाश हो रहा है। हमें धरती के रूप में ईश्वर द्वारा दिए तोहफे को बचाने के लिए भगीरथ संकल्प लेना होगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया कि वे नदी, तालाब, तटबंध और पानी को बचाने के लिए जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि      एक तालाब करोड़ों लीटर पानी बचाता है। गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाता है। उन्होंने प्रकृति से खिलवाड़ न कर वृक्ष लगाने,    तालाबों के अस्तित्व को बचाने की किसानों को सलाह दी। 
सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वार्थी सोच के चलते हम नदियों को नालों में तब्दील करके आने वाली पीढ़ियों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। उन्होंने पौराणिक, ऐतिहासिक महत्व की मालन नदी    के अस्तित्व को बचाने के लिए अभियान में जनसहभागिता का आह्वान किया। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि नजीबाबाद से शुरू होने वाले अभियान में       54 किलोमीटर लंबी मालन नदी     को रावली तक स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक माह तक अभियान चलेगा। 
विज्ञापन

एसडीएम एसके सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने मालन नदी क्षेत्र को प्रदूषण और अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। सफाई अभियान में भाकियू की ओर से बलराम सिंह, धीर सिंह बालियान, विजयपाल सिंह, वीर सिंह डबास, मदन चौहान, घनश्याम सिंह, रंधावा सिंह, समरपाल सिंह, पृथ्वी सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. विजय सिंह, विकास कुमार, विकार अहमद, देवदत्त शर्मा, देवेंद्र सिंह, भाजपा की ओर से विक्रांत चौधरी, पंकज शर्मा, कारोबारी मनोज मंगल, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार आदि शामिल रहे। किसानों ने पहले दिन कई किलोमीटर धारा की सफाई की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें