फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरिया नदी की पुलिया पर गुलदार को देख उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरिया नदी की पुलिया पर गुलदार को देख उड़े होश
विज्ञापन

अफजलगढ़। बिरला फार्म रोड पर पथरिया नदी की पुलिया के आसपास गुलदार का आतंक बना हुआ है। पुलिया पर गुलदार को देख एक राहगीर के होश उड़ गए। उसने वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

बैरीखत्ता निवासी रिंकू अफजलगढ़ से गन्ना लोडर ठीक कराकर बृहस्पतिवार देर शाम अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बिरला फार्म रोड पथरिया नदी के पुल के समीप पहुंचा तो अचानक उसकी नजर सड़क किनारे गुलदार व उसके शावक पर पड़ी। रिंकू के अलावा मोनू, मांगा, अनीस, जुबेर, सतपाल व हरपाल का कहना है कि दो दिन पहले भी गुलदार ने पथरिया पुल पर अपने शावक के साथ बैठकर करीब आधा घंटा रास्ता जाम कर दिया था। दोनों ओर के राहगीर उसके वहां से हटने का इंतजार करते रहे। गुलदार के वहां से हटने पर राहगीर गंतव्य को रवाना हुए। उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। किंतु उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से गुलदार व उसके शावक को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। उधर, वन दारोगा श्यामलाल यादव का कहना है कि गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें