गांव के ही युवकों पर शक, पूछताछ में जुटी पुलिस
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी में हुई 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस किशोरी के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिससे हत्या का खुलासा हो सके।
रविवार सुबह गांव नूर अलीपुर भगवंत में 16 वर्षीय किशोरी शिवानी पुत्री धर्मपाल का शव उसके घर पर पड़ा हुआ मिला था। शिवानी के माता-पिता शादी समारोह में गए थे और रात्रि में शिवानी घर पर अकेली थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है और कई लोगों से पूछताछ की गई है। प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा कर देगी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। इसके अतिरिक्त साइबर सेल को भी निर्देशित किया गया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।