फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकड़ा नदी की जमीन का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इकड़ा नदी की जमीन का सर्वे शुरू
विज्ञापन

धामपुर। इकड़ा नदी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने रिकॉर्ड के अनुरूप नदी की पैमाइश कराने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में चार-चार लेखपालों को शामिल किया गया है। सभी लेखपालों को निर्देशित किया है कि वह दो दिन के भीतर पैमाइश रिपोर्ट से अवगत कराएंगे, ताकि नदी को पूर्व स्वरूप में लाने को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन

तहसीलदार गोपेश तिवारी ने बताया कि लोगों द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि धामपुर में गुजर रही इकड़ा नदी की जमीन पर लोगों ने अवैध तौर पर कब्जे कर संकरा कर दिया है, जिसके कारण नदी अपने स्वरूप में खो चुकी है। अधिकांश किसानों ने एक नदी की जमीन को अपने खेतों में मिला खेती कर रखी है। नगर के भीतर इकड़ा नदी ने नाले का आकार ले रखा है, जिसके कारण बरसात के दिनों में पानी की समुचित निकासी न हो पाने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इस बार जलभराव की स्थिति न होने पाए इससे निपटने को नदी को अवैध कब्जों से मुक्त कराने को सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने राजस्व रिकार्ड के अनुसार नदी की पैमाइश शुरू कर दी है। बताया गया है कि यदि लोगों ने नदी की जमीन पर अवैध कब्जे कर रखे हैं, तो उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें