फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय वाहन चालक संघ वन विभाग की जनपदीय शाखा का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें सुरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय वाहन चालक संघ वन विभाग की जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राजपाल सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी राजकीय वाहन चालक स्वास्थ्य विभाग के जिला मंत्री नरेंद्र कुमार के अनुसार पर्यवेक्षक विजय पाल सिंह के समक्ष सुरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष, राजीव कुमार को जिला मंत्री, चंद्रपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, जयराम बडौला को संगठन मंत्री, ब्रह्मपाल सिंह यादव को ऑडिटर, ऋषिपाल सिंह को निर्विरोध संरक्षक चुना गया। इस दौरान सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें