फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में रविवार का दिन रहा सबसे ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को शीतलहर से 4.2 डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

-सुबह छाया कोहरा, दोपहर में निकली हल्की धूप, नहीं मिली सर्दी से राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोगों की अभी भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शीतलहर चलने से दिन के तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई।


रविवार को सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्दी होने से लोग घरों में ही रहे। बाइक सवार लोग रूक-रूककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। दोपहर में हल्की धूप निकल आई। मगर, शीतलहर चलने से सर्दी से राहत नहीं मिली। लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। शीतलहर चलने से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। इसके अलावा तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। सर्दी सताएगी। फरवरी माह में सर्दी से राहत मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें