फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - धूप निकली, लेकिन सर्द हवा ने सताया

Mon, 16 Jan 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धूप निकलने पर भी होता रहा ठंड का अहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जिले के मौसम पर भी पड़ रहा है। दिनभर ठंड हवाएं चलती रहीं। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। हालांकि धूप निकल आई थी, लेकिन सर्द हवाओं के सामने बेअसर रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय ही कोहरा छट गया था। कोहरा नहीं होने से सुबह करीब साढ़े 10 बजे सूर्य भगवान भी बादलों के पीछे से बाहर निकल आए। धूप निकलने से लोगों के चेहरे में मुस्कान लौट आई, लेकिन सर्द हवाओं के सामने धूप बेअसर रही। धूप निकलने पर लोग अपने घरों की छत पर बैठे नजर आए। पूरे दिन शीतलहर चलती रही। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को भी शीतलहर चलेगी, जिसके चलते ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें