फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ रेंज में आपसी संघर्ष में हाथी की मौत

Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में हाथियों में हुए आपसी संघर्ष के चलते एक नर हाथी की मौत हो गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज कि दक्षिणी बीच कक्ष संख्या 4 में गश्ती दलों को एक नर हाथी का शव मिला। जिसकी सूचना उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी। हाथी के शव पर दूसरे हाथी के दांत के निशान दिखाई दिए। वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि सघन वनों के काफी अंदर के क्षेत्र में हाथी का शव मिला है। प्रथम दृष्टया हाथी की मृत्यु का कारण दो हाथियों में आपसी संघर्ष का प्रतीत होता है। घटनास्थल के आसपास संघर्ष के निशान नजर आए । मृत हाथी का एक ही दांत था, जो सुरक्षित था। उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। हाथी के शव का पोस्टमार्टम कार्बेट टाइगर रिजर्व के चिकित्सक डॉक्टर दुष्यंत कुमार शर्मा एवं डॉक्टर आयुष उनियाल के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें