धामपुर। समर स्पेशल ट्रेन 04330 और 04329 का स्टाॅपेज धामपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। हरिद्वार से लखनऊ जाने वाली समर स्पेशल गाड़ी संख्या 04330 बुधवार रात से शुरू हो रही है। 18-19 जून और 20-21 जून की रात को धामपुर रेलवे स्टेशन पर रात एक बजकर पांच मिनट पर ट्रेन रुकेगी।
लखनऊ से हरिद्वार के लिए जाने वाली गाड़ी संख्या 04329 का स्टाॅपेज धामपुर रेलवे स्टेशन पर 19 जून और 21 जून को शाम पांच बजकर 45 मिनट पर रहेगा। दोनों गाड़ियों का दो मिनट के लिए स्टेशन पर ठहराव रहेगा। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि समर स्पेशल गाड़ियों में स्लीपर व सामान्य कोच लगाए गए हैं। इन गाड़ियों के हरिद्वार से लखनऊ के मध्य दोनों तरफ से लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, संडीला स्टेशन पर ठहराव रहेंगे।