फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकरो नदी पर पुल बचाने की कवायद

Wed, 27 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/बड़िया। सुकरो नदी पर बने रेलवे पुल को बचाने की कवायद में जुटे रेलवे अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। रेल मजदूर जर्जर हो चुके रेल पुल के पिलरों को बचाने के लिए बोल्डर की नौकी बनाने में जुटे हैं। लोगों का मानना है कि रेल अधिकारी पहले गंभीर हुए होते, तो घटना टल सकती थी।
विज्ञापन


नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच सुकरो नदी पर बने रेल पुल का एक स्पान (पिलर) 23 जुलाई को तड़के करीब चार बजे जमींदोज हो गया था। ढहे पिलर से जुड़े पिलरों को भी खतरा बढ़ने के साथ रेल पुल कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच ट्रेनों का संचालन बंद है।

मुरादाबाद, नजीबाबाद, अमरोहा, रुड़की, अमरोहा के मजदूरों को रेल पुल बचाने में लगाया गया है। अवैध खनन से सुकरो नदी की साइडों में पानी की तेज धार से हो रहे कटान को रोकने के लिए रेल मजदूर बंदा बनाने तथा पिलरों के सामने नौकी बनाने में लगे हैं। क्षेत्रवासियों परमजीत सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, सुशील डुकलान, जेपी रावत एडवोकेट आदि लोगों ने इस काम काे जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें