फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पहले महिला की गला घोटकर की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 19 Feb 2024 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने महिला की गला घोटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में सोमवार दोपहर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। यहां किरतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुर लाला निवासी लक्ष्मण (43) पुत्र बाबूराम ने गांव निवासी धर्मवती (45)  का घला घोंट दिया। गला घोंटने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद  लक्ष्मण ने स्वंय भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण और धर्मवती में मित्रता थी। किसी बात को लेकर लक्ष्मण ने धर्मवती का गला घोंट दिया।

 

थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि जांच की जा रही है। सीओ व एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें