शुगरमिल कर्मी और शिक्षक कोरोना संक्रमित
हल्दौर। नगर के एक इंटर कॉलेज के टीचर व कर्मचारी और बिलाई चीनी मिल के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से कार्यालय संबंधित स्टाफ में हड़कंप मच गया। लोग अपने निजी वाहनों पर बिना मास्क लगाए ही घरों से निकल रहे हैं। साप्ताहिक बाजारों में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
नगर के एक इंटर कॉलेज के टीचर और उसके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बिलाई चीनी मिल के एक कर्मचारी कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य में शादी समारोह में गया था। करीब चार दिन पूर्व वापस लौटने पर उसे तेज बुखार आने से तबीयत बिगड़ गई। वह सीएससी पहुंचा। उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के सीएससी प्रभारी ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि उक्त तीनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को बिजनौर के एलटू अस्पताल में भेजा। नगर के पोखर बाजार के साप्ताहिक बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते दिख रहे। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह ने कार्यालय स्टॉफ व परिजनों की जांच के लिए टीम को दिशा-निर्देश दिए है।