फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वेक्षण कार्य की समय अवधि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सर्वेक्षण कार्य की समय अवधि बढ़ाई
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल का गन्ना सर्वे का कार्यक्रम एक जून से तेजी से चल रहा है। अभी तक केवल 90 प्रतिशत ही सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो सका है। सर्वेक्षण कार्य पांच जुलाई तक पूरा होना था। पर ऐसे में अब सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने की अवधि को बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान ने बताया कि पिछले साल धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में करीब 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल थी। पर इस बार पिछले साल की तुलना में करीब डेढ़ से दो प्रतिशत गन्ना रकबा में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। सर्वेक्षण कार्य के लिए 100 टीमें लगी हैं। सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का समय पांच जुलाई निर्धारित की गई थी। लेकिन अभी तक केवल 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने से निर्धारित समय अवधि को बढ़ा कर 10 जुलाई कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें