फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वे का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
नगीना में द्वारिकेश चीनी मिल में सर्वेक्षणकर्ताओं को गन्ना सर्वेक्षण की जानकारी देते गन्ना अधि? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गन्ना सर्वे का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

नगीना। द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी में आयोजित गन्ना सर्वे प्रशिक्षण शिविर में नवीन गन्ना पेराई सत्र के लिए चीनी मिल व गन्ना विकास परिषद नगीना के संयुक्त तत्वावधान में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 26 मई से शुरू करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गन्ना सर्वे प्रशिक्षण शिविर में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने सर्वेक्षणकर्ताओं से पूरी निष्ठा व लगन के साथ काम करने की बात कही। गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी ने प्रशिक्षु गन्ना सर्वेक्षणकर्ताओं से कहा कि गन्ना किसानों की उपस्थिति में राजस्व अभिलेखों एवं सत्यापित घोषणा पत्रों के अनुरूप सर्वे कार्य करें। अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती ने सर्वे में लगे सभी कर्मचारियों को सर्वे स्लिप उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। गन्ना सर्वे प्रशिक्षण में बुंदकी चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुराम परिया, रतन सिंह, यशपाल सिंह, सुनील चौहान, सुखबीर सिंह, केके मिश्रा, भगवंत सिंह व अमीचंद आदि ने भी सर्वे करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें