फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल का गन्ना क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में 104 हेक्टेयर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल का गन्ना क्षेत्रफल 104 हेक्टेयर घटा
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना सर्वे में इस बार धामपुर चीनी मिल का गन्ना क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में 104 हेक्टेयर क्षेत्रफल घट गया है। पिछले साल गन्ना क्षेत्रफल 51,937 हेक्टेयर था। जो इस बार घटकर 51,833 हेक्टेयर रह गया है। मिल के अधिकारियों का कहना है कि हर साल खेती की जमीन में नई कॉलोनियां कट रही हैं। नए पेट्रोल पंप लग रहे हैं। स्कूल, कॉलेजों की स्थापना हो रही है। ऐसे में चीनी मिलों ने गन्ने की पैदावार को बढ़ाने पर ज्यादा जोर दिया है।
धामपुर चीनी मिल के गन्न जीएम ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस बार धामपुर चीनी मिल का क्षेत्रफल 104 हेक्टेयर घटा है। माना जा रहा था कि इस बार गन्ने का क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में कम से कम तीन प्रतिशत बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 20 अप्रैल से 22 जून तक हुए गन्न सर्वे के आंकड़ों के अनुसार चीनी मिल का गन्ना क्षेत्रफल 51,833 हेक्टेयर है। जबकि पिछले साल 51,937 हेक्टेयर था। इसमें 23,838 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना पौधा है। जबकि 27,995 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना पैड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल अधिकारियों का कहना है कि जमीन के रकबे को तो नहीं बढ़ाया जा सकता, लेकिन किसानों के साथ मिलकर गन्ने की पैदावार को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पिछले कई सालों से गन्ने की पैदावार बढ़ रही है। पिछले साल मिल क्षेत्र में गन्ने की पैदावार 864 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी। जो बीते सीजन में बढ़कर 875 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई थी। अबकी बार 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने की पैदावार लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें