नजीबाबाद में एडीओ पंचायत कार्यालय पर धरना देते ग्राम प्रधान।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। ग्राम प्रधान संघ ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ दूसरे दिन भी एडीओ पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दिया। ब्लॉक प्रमुख ने एडीओ पंचायत की उपस्थिति में ग्राम पंचायत अधिकारी का कलस्टर जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा बदलने के आदेश की जानकारी दी। पंचायत अधिकारी को हटाने की जानकारी मिलने पर प्रधान संघ ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
ग्राम पंचायत काशीरामपुर के प्रधान छोटे सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज शर्मा के बीच सामुदायिक शौचालय पर प्रधान की अनुमति बिना सेविका रखने तथा शौचालय निर्माण में अनियमितता को लेकर कई माह विवाद चला आ रहा था। इस विवाद के चलते नीरज शर्मा का क्षेत्र बदलने को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरने पर बैठा था। डीपीआरओ द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी का क्षेत्र बदलने के आदेश के साथ धरना समाप्त हो गया।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने एडीओ पंचायत राकेश कुमार की उपस्थिति में धरना दे रहे ग्राम प्रधानों को डीपीआरओ सतीश कुमार द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार का क्षेत्र बदलकर रवि कुमार राणा की तैनाती करने के आदेश पढ़कर सुनाया। ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज शर्मा को रवि कुमार राणा का क्षेत्र दिया गया है। शुक्रवार को धरने में ग्राम प्रधान नौबहार सिंह, प्रदीप कुमार, ओजेश कुमार, सतविंदर सिंह पोप, नीटू, बिट्टू, लक्ष्मी, राजवीर सिंह, अक्षय भारती, सुखवीर सिंह, धीर सिंह, अवधेश, लाखन सिंह, दिलशाद आदि शामिल हुए।