फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में ही पिछले साल का भुगतान करेंगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में ही पिछले साल का भुगतान करेंगी चीनी मिल
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने पिछले पेराई सत्र का भुगतान न करने वाली चीनी मिल के अफसरों के साथ बैठक की। मिलों ने जनवरी में ही शत प्रतिशत भुगतान करने की बात कही।
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र का बिलाई चीनी मिल का 45 करोड़, चांदपुर चीनी मिल पर 39 करोड़, बिजनौर चीनी मिल पर 25.94 करोड़ व नजीबाबाद चीनी मिल का 9.33 करोड़ रुपया बकाया है। डीएम ने कहा कि पिछले पेराई सत्र का भुगतान काफी पहले हो जाना चाहिए। अब बिल्कुल भी ढ़िलाई नही बरती जाएगी। कहा कि चीनी मिल समय से भुगतान करें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पिछले साल का भुगतान करने के साथ ही चीनी मिल चालू पेराई सत्र का भी भुगतान करना शुरू करें। बिलाई व बिजनौर चीनी मिल के अफसरों की ओर से जनवरी में, चांदपुर मिल की ओर से 15 से 20 जनवरी तथा नजीबाबाद चीनी मिल की ओर से 11 जनवरी तक पिछले साल का समस्त भुगतान कराने की बात कही गई। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह व मिलों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें