फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चीनी मिल ने किया 3.47 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान, तीन करोड़ 21 लाख रुपये अभी बाकी

Tue, 21 May 2024 03:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

किसान सहकारी चीनी मिल ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खरीदे गए गन्ने का मूल्य 3.47 करोड़ रुपये किसानों के खातों के लिए जारी किया।
विज्ञापन
चीनी शुगर मिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खरीदे गए गन्ने का मूल्य 3.47 करोड़ रुपये किसानों के खातों के लिए जारी किया।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल ने दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने का कुल मूल्य तीन करोड़ 47 लाख 81 हजार रुपये किसानों के खातों के लिए जारी किया है। बीते पेराई सत्र का तीन करोड़ 21 लाख रुपये गन्ना मूल्य अभी बकाया है। प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य जल्द भुगतान कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन


चीनी मिल के सीसीओ डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बीते पेराई सत्र में चीनी मिल ने 35 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर 10.97 रिकवरी के साथ तीन लाख 92 हजार बोरे चीनी का उत्पादन किया था। बीते सत्र में चीनी मिल ने कुल 130 करोड़ 66 लाख रुपये मूल्य के गन्ने की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें