फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से चीनी मिलों के संचालन में होगी देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अक्तूबर माह के अंत तक बार-बार बारिश होने से गन्ना मिलों की पेराई में देरी हुई। चीनी के भाव बाजार में अच्छे होने से चीनी मिलें 25 अक्तूबर के आसपास चलने पर जोर था, लेकिन बारिश के कारण नवंबर माह के पहले व दूसरे सप्ताह में पेराई सत्र को पहुंचा दिया।
विज्ञापन

जनपद में दस चीनी मिलें और 100 से ज्यादा पावर कोल्हू संचालित होते हैं। कुछ जगह पावर कोल्हू चल गए हैं, परंतु जनपद में अभी कोई चीनी मिल नहीं चली है। कई चीनी मिलों के क्रय केंद्र भी शतप्रतिशत नहीं लगे हुए हैं। बारिश के कारण देरी हो रही है। किसान विजयपाल सिंह, ताहर सिंह ने बताया कि बारिश व हवा चलने से गन्ने की फसल गिर गई और खेतों में पानी भरा होने से कटाई में दो-तीन दिन लग जाएंगे।
बरकातपुर चीनी मिल ने एक मिल गेट व क्रय केंद्रों का 30 अक्तूबर, 31 अक्तूबर को गन्ना खरीद का इंडेंट जारी कर दिया था। वहीं धामपुर चीनी मिल ने भी दो नवंबर से गन्ना खरीद का इंडेंट दिया। बारिश के कारण रिकवरी कम होने से सत्र शुरू करने में देरी कर रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि बारिश से गन्ने में रिकवरी कम आ रही है। चीनी मिलें अपनी जारी तिथियों पर ही आरंभ होगी।
विज्ञापन


धामपुर चीनी मिल की दो नवंबर से गन्ने की तौल होगी शुरू
धामपुर। धामपुर चीनी मिल में बृहस्पतिवार को मिल उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार आदि ने विधि-विधान से पूजन के बाद 64 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है। मिल से जुड़े किसानों के लिए दो नवंबर से गन्ने की तौल शुरू की जाएगी। जारी किए इंडेंट में दो नवंबर की तौल के लिए 30 हजार और तीन नवंबर की गन्ना तौल के लिए 32 हजार क्विंटल का इंडेंट शामिल है। उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किसानों से पर्ची मिलने के बाद निर्धारित तिथि पर साफ-सुथरा गन्ना तौल केंद्र पर लेकर पहुंचने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार चौहान, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें