किसानों के खातों में भेजी जा रही सब्सिडी
बिजनौर। उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड की बरकातपुर चीनी इकाई के मुख्य महाप्रबंधक नरपत सिंह ने बताया कि चीनी मिलों को चीनी निर्यात करने पर केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। जिन ग्रुप की एक से अधिक मिल हैं उन्हें एक चीनी मिल से चीनी निर्यात करने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के नियमानुसार सब्सिडी संबंधित चीनी मिलों में वितरित की गई है, जो सीधे किसानों के खातों में भेज दी गई है। बताया कि निर्यात की गई चीनी की कीमत कम मिलती है और बाद में सब्सिडी किसानों के खातों में भेज दी जाती है। जिस मिल का जितना कोटा होता है उसके किसानों के खातों में उतना ही पैसा जाता है। बताया कि मिल भी किसानों के खातों में सब्सिडी की राशि भेज रही है। किसानों का भुगतान लगातार किया जा रहा है।