फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा योजना का लाभ हर किसान तक पहुंचाया जाए: डीएम

विज्ञापन
बिजनौर में कृषि तकनीकि संबंधी बैठक को संबोतिधत करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आत्मा योजना का लाभ हर किसान तक पहुंचाया जाए: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए उपाय करने और आत्मा योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने सहफसली, अंत: फसली खेती को बढ़ावा देने, कृषि विविधिकरण द्वारा किसानों की आय बढ़ाने हेतु जनपद के कृषि स्नातकों को आत्मा योजना के प्रसार के कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्रणी किसानों के छोटे-छोटे समूह बनाकर कृषि तकनीकी की जानकारी प्रत्येक गांव के अन्य प्रगतिशील किसानों को उपलब्ध कराई जाए। आत्मा योजना के शेष लक्ष्यों को जल्द पूरा कराने तथा प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना को गति देने के लिए अभ्यर्थियों को शीघ्र ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिए, ताकि चयनित अभ्यर्थी एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित कर सकें। बैठक में एनएफएसएम (दलहन एवं तिलहन), कृषि यंत्रीकरण की समीक्षा की गई। डीएम ने गन्ने की बुवाई में दूरी बढ़ाने, नए बागों में मसूर व चना की खेती करने हेतु किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूूद किसानों को जैविक खेती, मत्स्य उत्पादन, मोती उत्पादन, मशरूम उत्पादन आदि के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, विनय कुमार जैन, एसडीओ विद्युत राहुल गौतम, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी विकल भारती, सहायक निदेशक मत्स्य ओमकार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह मलिक, दुग्ध प्रबंधक अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें