फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में शुरू नहीं हुई पढ़ाई, इंतजार में रहा 2023

Thu, 28 Dec 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा 2022-साल 2023 में शुरू होना था मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

- निर्माण कार्य की धीमी गति मेडिकल कॉलेज के लिए बनी रुकावट
- मेडिकल कॉलेज के लिए मिले प्रोफेसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। साल 2023 में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद थी। मगर पूरा साल इंतजार में ही कट गया। साल 2024 में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा।

जिला अस्पताल को इस साल अप्रैल माह में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज से तीन साल के लिए संबद्ध कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज का करीब 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा इस साल जिले को क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात मिली है। इस यूनिट में गंभीर मरीजों का इलाज होगा। इसके लिए जमीन भी मिल गई है। साल 2024 में इस यूनिट का काम शुरू होने की उम्मीद है। साल 2023 मे स्वास्थ्य विभाग की कुछ सेवाएं काफी अच्छी रही। मंडावर सीएचसी पर प्रसव की सुविधा शुरू हुई। जिससे क्षेत्र के लोगों को फायदा भी हुआ। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों स्थिति बेहतर कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन

- अस्पताल शुरू नहीं हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में साल 2023 में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने की उम्मीद पूरी नहीं हुई। लाइसेंस नहीं मिलने की वजह से यूनिट शुरू नहीं हुई। यह यूनिट भी साल 2024 में शुरू हो जाएगी। जिससे मरीजों को काफी फायदा होगा।
- जिले में खोजे गए लक्ष्य से 117 प्रतिशत अधिक टीबी मरीज
टीबी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर में साल 2023 में 9033 टीबी मरीज खोजने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 11125 टीबी मरीज खोजे गए हैं। लक्ष्य की तुलना में 117 प्रतिशत अधिक टीबी मरीज खोजे।
- जामपुर स्वास्थ्य केंद्र को मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र
बिजनौर के जमापुर में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित हैं। जमापुर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र साल 2023 में राज्य स्तर पर चमका। गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए इस केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण दिया गया। जिससे इस केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर की गई हैं।
विज्ञापन

- मेडिकल अस्पताल को दो एनेस्थीसिया मिले
बिजनौर जिला अस्पताल में काफी सालों से एनेस्थीसिया नहीं थे। जिसकी वजह से ऑपरेशन करने में भी परेशानी होती है। अब जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने के बाद दो एनेस्थीसिया मिल गए हैं। एनेस्थीशियोलॉजी डॉ. तुहिन वशिष्ठ, डॉ. नीलम शर्मा की मेडिकल अस्पताल में तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें