फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगी कैरियर संवारने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगी कैरियर संवारने की जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों को घर बैठे कैरियर संवारने की जानकारी मिलेगी। प्रशासन ने सात सितंबर से शुरू हो रहे अभियान के लिए मनोविज्ञान विशेषज्ञों की नियुक्ति कर दी है।
शासन की मंशा छात्र छात्राओं को कैरियर को लेकर सही दिशा देनी है। इसके लिए कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों की सोमवार से शुक्रवार तक कैरियर काउंसलिंग होगी। छात्र मोबाइल से कैरियर संबंधी सवाल पूछेंगे। विशेषज्ञ छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि काउंसलिंग के लिए ज्वाला देवी मनोविज्ञान प्रवक्ता राजकीय बालिका विद्यालय बिजनौर मोबाइल नंबर 9411011586 तथा कैलाश चंद भूगोल प्रवक्ता राजकीय विद्यालय बिजनौर मोबाइल नंबर 9412854271 को काउंसलर व मनोविज्ञान अधिकारी नामित किया गया है। बताया छात्र घर से ही मोबाइल द्वारा कैरियर संबंधी सवाल पूछ सकते है । काउंसलिंग का समय सुबह 11 बजे से एक बजे तक तथा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक है। काउंसलर इस अवधि में अपना मोबाइल एक्टिव रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें