फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में मृदा विज्ञान भी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में मृदा विज्ञान भी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर के आरएसएम कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर कृषि संकाय में जल्द ही छात्र-छात्राएं मृदा विज्ञान का कोर्स भी पढ़ सकेंगे। कॉलेज की ओर से इस कोर्स को लाने को तैयारी शुरू हो गई है।
कॉलेज के प्राचार्य डा. राकेेश कुमार ने बताया कि यह कोर्स अभी तक एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज में संचालित नहीं है। इस कोर्स की लगातार मांग की जा रही है। कोर्स को जल्द मान्यता प्राप्त हो जाती है तो यह कोर्स विश्वविद्यालय स्तर पर आरएसएम कॉलेज में इकलौता कोर्स होगा। इस कोर्स की अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक इस कोर्स को करने के लिए छात्र छात्राओं को गैर विश्वविद्यालयों में जाने को विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएम कॉलेज के प्राचार्य डा. राकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज की ओर से अभी हॉल में स्नातकोत्तर स्तर पर कृषि संकाय में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पाद कोर्स को मंजूरी दिलाई गई है। कुल 30 सीटों पर प्रवेश की अनुमति प्राप्त हुई है। एमएससी मैथ और स्नातक स्तर पर कॉमर्स कोर्स भी इस बार छात्र-छात्राओं को यहां पर करने में आसानी होगी। इन कोर्सों की भी कॉलेज ने मान्यता ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें