फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में रहा उत्साह

Mon, 10 Nov 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में विवेक यूनिवर्सिटी के कैंपस में अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर
विज्ञापन
बिजनौर। भविष्य संवारने का जुनून लिए 981 छात्र-छात्राओं ने रविवार को विवेक यूनिवर्सिटी के कैंपस में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से एक घंटा पहले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मेधावी छात्रों के भविष्य को संवारने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बिजनौर जनपद के सभी शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों के छात्रों ने पंजीकरण किया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए 2942 छात्र-छात्राओं ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
रविवार को विवेक यूनिवर्सिटी में हुई परीक्षा में 981 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और 1961 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राएं सुबह साढ़े नौ बजे से ही विवेक यूनिवर्सिटी में पहुंचने लगे थे। परीक्षा देकर बाहर आते अधिकांश छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी रहे ज्यादा : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा संख्या ग्रामीण अंचल के विद्यालयों की रही है।
जिला मुख्यालय के साथ नहटौर, नूरपुर, नजीबाबाद, अफजलगढ़, किरतपुर, नगीना, धामपुर, चांदपुर, अफजलगढ़, कितरपुर आदि क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शामिल रहे।

बिजनौर में विवेक यूनिवर्सिटी के कैंपस में अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर

बिजनौर में विवेक यूनिवर्सिटी के कैंपस में अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें