फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी परीक्षा, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को हुआ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन

- बिजनौर की यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित हुई परीक्षा
-302 विद्यार्थियों ने बिजनौर में दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 आयोजित हुई। परीक्षा में सुबह से ही विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा में कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के 302 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा।

रविवार को बिजनौर की यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 तक चली। सुबह नौ बजे से विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा ओएमआर सीट से कराई गई। बिजनौर में कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के 482 विद्यार्थियों नेे पंजीकरण कराया था। इनमें से रविवार को 302 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा देने पहुंचे। 180 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पुलिस की व्यवस्था भी रही। एडमिट कार्ड और आधार कार्ड जांचने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा अध्यापकों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

पेपर अच्छा था : वंदना
कक्षा 12 की छात्रा वंदना ने बताया कि पेपर अच्छा था। परीक्षा में ज्यादातर सवाल उनकी किताबों से ही संबंधित थे। कुछ सवालों में उलझन हुई। उम्मीद है कि परीक्षाफल अच्छा रहेगा।

पेपर देकर अनुभव मिला : प्रिया चौधरी
कक्षा 11 की छात्रा प्रिया चौधरी ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर उन्हें अच्छा लगा। पेपर में आए विज्ञान, सामान्य ज्ञान के ज्यादातर सवाल उन्होंने कुछ ही देर में कर लिए। पेपर देकर अनुभव मिला।

छात्रवृत्ति परीक्षा आसान थी : आरुषि चौधरी
कक्षा नौ की छात्रा दीया अग्रवाल का कहना है कि परीक्षा आसान थी। परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं हुई। समय-सीमा के अंदर ही उन्होंने अपना पूरा पेपर किया। परीक्षा में पूछे गए ज्यादातर प्रश्नों के उत्तर उन्हें पता थे।
विज्ञापन


परीक्षा में पूछे गए सवाल आसान थे : रानू चौधरी
कक्षा 10 की छात्रा रानू चौधरी ने कहा कि समय से उनकी परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में पूछे गए सवाल काफी आसान थे। कुछ प्रश्नों के उत्तर ज्ञात नहीं थे, जिन्हें उन्होंने छोड़ दिया। कुछ सवाल धर्म से जुड़े हुए भी थे, जिन्हें हम रोजाना परिवार में सुनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें