फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया हेलमेट का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने बताया हेलमेट का महत्व
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आरजेपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज आदि के एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर वाहन चालकों को जागरूक किया।
शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह टीम के साथ आरजेपी इंटर कॉलेज पर पहुंचे। वहां से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी देकर जागरूक करना सभी का कर्त्तव्य है। रैली में कैडेट्स की ओर से पर्चे बांटे गए। विद्यार्थियों ने वाहन नियंत्रित गति में चलाएं, जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं। आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट सदा रखें साथ आदि नारे लगाए। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अतुल कुमार गोविल, सत्यप्रकाश, नईम अहमद, लालाराम यादव, सोहनलाल, ऋषिपाल सिंह, रामकुमार, टीएसआई कमल किशोर, कैप्टन बिशनलाल, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के रूप में मनाया गया। ग्राम पूरनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्यामवीर सिंह, जाटान चौकी प्रभारी लालू यादव, सुरेंद्र सिंह, अंकित कुमार, अमित कुमार, तनु, अनीता मौर्या, गोविंदराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें