फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में रोमानिया बॉर्डर पर फंसे छात्र

विज्ञापन
नजीबाबाद - रोमानिया बॉर्डर पर अंदर जाने की प्रतीक्षा करते मेडिकल विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में रोमानिया बॉर्डर पर फंसे छात्र
विज्ञापन

नजीबाबाद। यूक्रेन से रोमानिया के लिए शनिवार को रवाना हुए मेडिकल विद्यार्थियों को रोमानिया बॉर्डर के भीतर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
मेडिकल विद्यार्थी यूक्रेन से शनिवार की देर शाम रोमानिया बॉर्डर पहुंचे, लेकिन उन्हें बॉर्डर के भीतर प्रवेश नहीं मिला। क्षेत्र के मेडिकल विद्यार्थियों माज हसन, मोहम्मद जैदी, शारिबा जिया अंसारी, इमामा सहित बड़ी संख्या में मेडिकल विद्यार्थियों ने ठंड में पूरी रात आसमान के नीचे गुजारी।
अभिभावकों मोबीन हसन, आबिद कुरैशी, मुजफ्फर अली ने बताया कि तड़के छात्राओं सहित कुछ विद्यार्थियों को घंटों प्रतीक्षा के बाद रोमानिया बॉर्डर के भीतर लिया गया, लेकिन देर शाम तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी अभी भी बॉर्डर से बाहर हैं।
विज्ञापन

उधर, शिक्षक आबिद कुरैशी ने बताया कि यूक्रेन में यूरेशिया कंपनी के प्रतिनिधि डॉ.मसरूर क्षेत्रीय मेडिकल विद्यार्थियों के साथ बॉर्डर के भीतर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेश लाने के लिए डॉ. मसरूर द्वारा कोशिशें जारी रखने की जानकारी दी। अभिभावकों ने जिला प्रशासन और भारत सरकार से मेडिकल विद्यार्थियों को तत्काल भारत लाने की व्यवस्था जुटाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर संपर्क साधना बना चुनौती
नजीबाबाद। रोमानिया बॉर्डर पर विद्यार्थियों के लिए परिजनों से संपर्क साधना चुनौती बन रहा है। अधिकांश विद्यार्थियों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे, जिससे मेडिकल विद्यार्थी और परिजन परेशान हैं। अनेक विद्यार्थी अपने साथी विद्यार्थियों के माध्यम से परिजनों से मोबाइल में चार्जिंग कम होने की वजह से सीमित बात कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें