फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाए अपने मॉडल

विज्ञापन
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी के समापन पर मॉडल के साथ अतिथिगण व शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दिखाए अपने मॉडल
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंर्फोमेशन टेक्नॉलोजी, बिजनौर के विज्ञान विभाग की ओर से कृष्णा कॉलेज में चल रही दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी भव्यतापूर्वक समापन हो गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी इम्तियाज अहमद सिद्दीकी एवं हरि सिंह, महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, फार्मेसी प्राचार्य अभिराम राउत, साइंस कॉलेज की प्राचार्या सीमा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित कार्यशील मॉडल कृष्णा कॉलेज हैबिटेट, सोलर पैनल इरीगेशन, स्वच्छ भारत अभियान, औषधीय पौधों के गुणों, एसिड रेन मॉडल, ग्रास लैंड इको सिस्टम, स्मोक एबसोर्बर, फूड टेस्टिंग, फिश बाई प्रोडक्ट, हाइड्रोजन एज फ्यूल, रॉकेट लिक्विड प्रोपलेण्ट, लेजर सिक्योरिटी, कॉलेज एप्पलीकेशन, फायर वॉल सिक्योरिटी, फास्ट टैग, यूनिवर्सल गेट, मैथेमैटिकल सिटी, एयर प्यूरिफायर, हनोई टॉवर, फ्लोरीसेंस माइक्रोस्कोप की संरचना, इनक्यूबेटर, फ्रांसस्को रैड्डी का प्रयोग एवं लैमिनार एयर फ्लो आदि मॉडल बनाए तथा बखूबी इनकी कार्यविधि समझाई। अतिथियों ने सभी छात्र-छात्राओं से उनसे संबंधित मॉडल प्रश्नोत्तर एवं कार्यविधि के बारे में विस्तार से जानकारी का आदान-प्रदान किया एवं छात्र-छात्राओं को अन्वेषण के लिए प्रेरित किया। साइंस प्राचार्या सीमा शर्मा ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूनम गुप्ता, विपिन शर्मा, डा. पायल राठी, डा. शोमा, डा. कुसुम दुआ, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें