आरबीडी कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के वीरा चैरिटेबिल सोसाइटी धर्मनगरी की ओर से आरबीडी महिला महाविद्यालय में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा ने किया। प्रतियोगिता में सात स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच डीडीपीएस और आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर के मध्य हुआ। मैच में शहबाजपुर 48 अंक, डीडीपीएस ने 22 अंक प्राप्त किया। शहबाजपुर ने 26 अंक से जीत दर्ज की। दूसरा मैच आरजेपी इंटर कॉलेज और वीरा इंटर कॉलेज धर्मनगरी के मध्य हुआ। जिसमें आरजेपी 41 अंक प्राप्त कर जीत दर्ज की। तीसरा मैच बिजनौर पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर की बीच हुआ। मैच में शहबाजपुर ने 20 और बिजनौर पब्लिक स्कूल ने 24 अंक प्राप्त कर जीत दर्ज की। चौथा मैच वीरा डिग्री कॉलेज, वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच हुआ। इसमें वीरा डिग्री कॉलेज में 25 और वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज ने 45 अंक प्राप्त कर जीत दर्ज की। फाइनल मैच में बिजनौर पब्लिक स्कूल, आरजेपी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर पब्लिक स्कूल ने 49 अंक प्राप्त कर आरजेपी को 25 अंक से हराया। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, प्राचार्या डॉ. रश्मि त्रिवेदी, डॉ. मंजुला कुमार, डॉ. मंजू अरोड़ा, डॉ. सीमा चौधरी, मनोज यादव और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।