फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज बिजनौर का धीरज गौसाई रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी में प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर में जिले के माध्यमिक विद्यालयों की संविधान एवं उसके मौलिक कर्तव्य विषय पर प्रतियोगिताएं हुई । भाषण प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कालेज बिजनौर का छात्र धीरज प्रथम रहा है। निबंध लेखन में केपी एस इंटर कालेज की छात्रा गौरी रानी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक एवं जीजीआईसी की प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा ने संविधान की पृष्ठभूमि की जानकारी दी। संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार तथा कर्तव्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निभाने से अधिकार स्वत: मिल जाते हैं। भाषण प्रतियोगिता में धीरज डीएवी बिजनौर प्रथम, अदीबा जीजीआईसी बिजनौर द्वितीय रहे। निबंध लेखन में गौरी रानी केपीएस बिजनौर प्रथम, ऋतु बघेल केपीएस द्वितीय तथा स्नेहा गौतम जीजीआईसी बिजनौर तृतीय रहे हैं। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में कशिश केपीएस बिजनौर प्रथम, रचित राठी डीएवी बिजनौर द्वितीय, साफिया जीजीआईसी तृतीय रहे। विपक्ष में मुस्कान जीजीआईसी प्रथम, चारु केपीएस द्वितीय तथा मयंक कुमार डीएवी तृतीय रहे। पूनम चौहान के संचालन में क्विज प्रतियोगिता में आकांक्षा एवं सानिया शमशीर जीजीआईसी प्रथम, राहमीन, सनूवी तथा मेहरान आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज बिजनौर द्वितीय रहे। उप प्रधानाचार्या गीता विश्नोई की देखरेख में प्रतियोगिता हुई है। साधना गुप्ता, शर्मिला, सुषमा रानी, राजबाला, रूचि शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें