धामपुर कन्या इंटर कालेज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : DHAMPUR
चांदपुर(बिजनौर)। चांदपुर तहसील के गांव धूंधली तबीबपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग में कांस्य पदक पाने वाली मुस्कान को लखनऊ राष्ट्रीय युवा महोत्सव में खेल मंत्री ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
लखनऊ में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के हजारों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने पर सम्मानित किया गया है। इसमें गांव धूंधली तबीबपुर निवासी नरेश कुमार की पुत्री मुस्कान को अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग में कांस्य पदक प्राप्त करने पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने मुस्कान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। युवा उत्सव में हिस्सा लेने के लिए मुरादाबाद का 25 सदस्यों का दल गया था, जिसमें मुक्केबाजी में मुस्कान का चयन बतौर यूथ आइकॉन के लिए हुआ था। मुस्कान मुरादाबाद मंडल की ओर से खेलते हुए वर्ष 2018 में यूपी जूनियर चैंपियन व 2019 में यूथ चैंपियन बनीं। इसके बाद उनका चयन भारत की पांच खिलाड़ियों के साथ चेक गणराज्य में होने वाली 28वीं जूनियर टार्मा मेमोरियल यूथ महिला पुरुष इंटरनेशनल बॉक्सिग टूर्नामेंट के लिए हो गया था। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित टूर्नामेंट में मुस्कान ने 48 किग्रा भार वर्ग में देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया था।