छात्र-छात्राएं मेहनत से करें पढ़ाई: विधायक
धामपुर। विधायक अशोक कुमार राणा ने शनिवार को आरएसएम इंटर कालेज के मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि छात्र छात्राओं को प्रत्येक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश के नाम को रोशन करना चाहिए।
आरएसएम इंटर कालेज के मैदान में संपन्न हुई प्रतियोगिता में दो दर्जन से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों की शिक्षा पर पूरा फोकस किया जा रहा है। बच्चों को पुस्तकों से लेकर उनके खाने, जूतों मौजों, यूनिफार्म और सर्दियों से बचाव के लिए स्वेटर तक समय से उपलब्ध कराए जा रहे है। जिन परिवारों में एक या दोनों कन्याएं है। सरकार ने ऐसे बालिकाओं के लिए कन्या सुमंगला योजना को चला रखा है। इसमें अलग अलग कैटेगिरी में बतौर प्रोत्साहित धनराशि दी जा रही है। योजना का अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने को प्रेरित किया। इससे पहले विधायक ने छह ब्लाकों के दिव्यांगों को ट्राई साइकिलों व अन्य उपकरणों का वितरण किया। गांव अलावलपुर के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को विधायक ने स्वेटरों का वितरण किया। बीएसए महेशचंद्र ने कहा कि विभाग का लक्ष्य हरहाल में 25 नवंबर तक स्वेटरों का वितरण करने का है। शिक्षक इसमें कोताही न बरतें। इस मौके पर बीईओ धामपुर योगेेशपाल सिंह, विश्वजीत राठी आदि रहे। शाम तक खेलों के परिणामों की घोषणा नहीं हो सकी थी।