फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने लौटाया 2.30 लाख रुपयों से भरा बैग

Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
विज्ञापन
नांगलसोती में बैग लौटाने वाले छात्रों को सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगलसोती में जालपुर निवासी दो स्कूली विद्यार्थियों ने एक व्यक्ति का 2.30 लाख रुपये से भरा बैग लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। आरबीएस इंटर कॉलेज नांगलसोती ने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बैग मालिक ने भी विद्यार्थियों को चार-चार हजार रुपये का इनाम दिया। 
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव सराय आलम का मुस्तकीम बाग की खरीद फरोख्त का काम करता है। शुक्रवार शाम को वह अपनी बाइक से जालपुर दिशा में जा   रहा था। जालपुर क्षेत्र में आंबेडकर मूर्ती के निकट स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय मुस्तकीम का बाइक से बैग गिर गया था, जिसमें 2.30 लाख रुपये थे। स्पीड ब्रेकर के निकट खेल रहे जालपुर निवासी अर्जुन कुमार और काकुल ने बैग उठा लिया। आरबीएस इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के दोनों विद्यार्थियों ने   लाखों रुपयों की नकदी का बैग मिलने की जानकारी परिजनों     को दी। किशोरों के परिजन मालिक की तलाश में थे। इसी बीच सूचना मिलने पर मुस्तकीम उनके घर पहुंचा।
विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने मुस्तकीम को नकदी का बैग लौटा दिया। मुस्तकीम ने दोनों विद्यार्थियों को चार-चार हजार रुपये देकर उन्हें ईमानदारी के लिए सम्मानित किया। मुस्तकीम ने क्षेत्र के दो धर्मस्थलों को भी कुछ नकदी दान में दी। अभिभावकों से जानकारी मिलने पर आरबीएस इंटर कॉलेज नांगलसोती के प्रधानाचार्य राजीव चौहान, संजय सिंह, मुकेश सिन्हा, विजयपाल ने दोनों विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें