फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की महिमा का गुणगान कर लिया आशीर्वाद

Sat, 28 Jul 2018 12:28 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
विज्ञापन
नजीबाबाद में गुरु पूर्णिमा पर्व पर बोलते सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का गुणगान कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कई स्थानों पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारों का आयोजन हुआ। भजन संध्या के बाद महाआरती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।  
विज्ञापन

 शुक्रवार को गांव तीवड़ी स्थित नवादा वाले सरभंग बाबा के थले पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बाबा ने अपने शिष्यों को आशीर्वाद देकर कार्यक्रम का समापन किया। साहित्य विहार स्थित प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र गौतम, उमा गौतम, कुसुम अग्रवाल, अशोक कुमार, पंडित पूरनचंद, दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे। 
मोहल्ला वसुंधरा विहार स्थित शिव धाम पर श्रीसत्यनारायण कथा का पाठ हुआ। इसके बाद हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ।  शक्ति नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर गुरु पूजन किया गया। इसमें व्यास पीठ से हुकम सिंह शास्त्री ने गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गर्भोत्सव संस्कार से ही पीढ़ी संस्कारवान बनती है। मंजू शर्मा, कामायनी शर्मा आदि ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर हरेंद्र मलिक, सुधा राठी, डा. राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

गंज दारानगर और  बरुकी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन उमा महेश आश्रम निजावतपुरा में नहटौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ओमकुमार की ओर से कथा, हवन एवं भंडारे का आयोजन कराया गया। बिजनौर सदर भाजपा विधायक  सूचि चौधरी भी पहुंची। उसके बाद उमा महेश आश्रम के आगे से विधायक निधि द्वारा बनाई गई बनी 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने भी आश्रम पहुंच कर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बरखंडी महादेव मंदिर, बाबा खिचड़ी वालों का आश्रम, बम-बम महाराज का आश्रम, हरि ओम महाराज का आश्रम, शिव मंदिर गंज, शनि देव मंदिर, अंश चैतन्य आश्रम विदुरकुटी, गंज के गुरुद्वारे में भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  बरुकी में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
हल्दौर में नूरपुर-बिजनौर हाइवे से शेरपुर कल्याण की ओर जाने वाले अट्टे वाले बाबा के मंदिर में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे से गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार,  राजेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।  नगर के मोहल्ला रईसान में स्थित पीपल पेड़ के परिसर में शनिदेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने हवन- पाठ कर प्रसाद ग्रहण किया। गांव नांगलजट, अम्हेड़ा, बिसाठ, नवादा तुल्ला, पावटी, पैजनियां, खासपुरा आदि गांवों में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
अफजलगढ़  में गांव मुरलीवाला के सिद्ध पीठ गुरु गोरखनाथ मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।  योगी सिद्धनाथ ने हवन कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। पुजारी योगी सिद्धनाथ ने बताया कि जो भी बाबा के स्थान पर सच्चे मन से पूजा कर मन्नते मांगते हैं। उनकी बाबा गोरखनाथ की कृपा बनी रहती है। इस दौरान कार्यक्रम में करमपाल सिंह,  प्रदीप, दीपक, मदन सिंह राणा, अनिल राठी, संदीप, बलराम सिंह रहे।

मनमोहक प्रस्तुति के साथ गुरु को किया नमन
नजीबाबाद में आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र नजीबाबाद की ओर से चंद्रा हाऊस में शिक्षिका मिथलेश अग्रवाल के निर्देशन में गुुरु पूर्णिमा पर्व पर संगोष्ठी आयोजित हुई। डॉ. इंदु लाहोटी और डॉ. शुभा माहेश्वरी ने कहा कि जीवन में सच्चे गुरु का मिलना प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य होता है। प्रेम और सत्कर्म से सच्चे गुरु को प्राप्त किया जा सकता है। श्री श्री सेवा मंदिर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने शिक्षिका तूलिका के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गुुरु-शिष्य से जुड़ी अनेक झांकी की प्रस्तुति से मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा उच्चारित ध्यान को साधकों ने आत्मसात किया। अरुणा अग्रवाल, कुमकुम गर्ग, रचना, विजय गुप्ता, लवी गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, दीप माहेश्वरी, मोहन जुमाल, महेंद्र कुमार, रमन चोपड़ा मौजूद रहे।

अनादिकाल से है गुरु और शिष्य का रिश्ता
नहटौर/चांदपुर में ‘एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा’ आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि गुरु और शिष्य का परम रिश्ता है । गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलकर जीवन को साकार बनाया जा सकता है। हजारों की संख्या में आश्रम पहुंचकर भक्तजनों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। गांव फुलसंदा आश्रम में एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा फुलसंदे वाले बाबा ने अपने प्रवचनों में कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता अनादिकाल से है। गुरु हमेशा सच्चाई की राह पर चलने के लिए अग्रसर करता है। वहीं विदुरकुटी स्वामी अंश चैतन्य के आश्रम पर हिंदू युवा सेना ने विशाल भंडारा कराया। इसे अवसर पर विश्व कल्याण व  आपसी सौहार्द,शांति के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। चांदपुर में श्री साईं सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुनेतराम मंदिर में आयोजित श्री साई बाबा भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरू पूर्णिमा पर्व पर बाबा झारखंड शिव मंदिर स्याऊ, श्री  साई कृपा धाम स्याऊ, श्रीबाला जी धाम चांदपुर, मोहल्ला गोकुलनगर चांदपुर स्थित मंदिर आदि पर भण्डारे का आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गुरु-शिष्य की परंपरा ही भारतीय संस्कृति का आधार
नजीबाबाद में गायत्री शक्तिपीठ सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में गुुरु पूर्णिमा पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा भारतीय संस्कृति आधार है। शिष्य के लिए गुरु सर्वोपरि है। 
गायत्री शक्तिपीठ जोलन कार्यालय पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रामअवतर ने कहा कि भारतीय परंपराओं में गुरु-शिष्य की परंपराएं श्रेष्ठ हैं। एक शिक्षक द्वारा बालक के सर्वांगीण विकास और समाज के निर्माण किसी से तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने भगवान व माता-पिता से बढ़कर गुरु स्थान जीवन में सर्वोच्च रखने की सलाह दी। कुंवर रवींद्र चौहान, डॉ.एलएल बिष्ट, तेजबल त्यागी, धनश्याम सिंह, ऊषा अग्रवाल, कुसुम, कृष्णकांत गोयल, सुमन वर्मा की उपस्थिति में डॉ.दीपक वर्मा ने 400 साधकों को गुरु दीक्षा दी। उन्होंने गुरु दीक्षा का अर्थ है कि अपनी इच्छा गुरु की इच्छा विलीन कर देना है। गायत्री महायज्ञ में श्यामकुमारी, सोनू, सुनील शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सत्यपाल, कामेश शर्मा सहित अनेक साधकों ने भाग लिया। 
उधर, लाला मग्धूशरण सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में सरस्वती वंदना के साथ गुरु पूर्णिया पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गुरु-शिष्य से जुड़े प्रसंगों की चर्चा की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्राचीन काल से चली आ रही गुरु-शिष्य की परंपराओं को आगे बढ़ने की सलाह दी। सुरेश कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य लौलीन कुमार, सुरेश कुमार, गुलाब सिंह ने अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें