फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किसानों को पराली न जलाने को जागरूक किया

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र में किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करते विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा क? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्रों ने किसानों को पराली न जलाने को जागरूक किया
विज्ञापन

चांदपुर। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा के स्काउट-गाइड के छात्र छात्राओं ने किसानों के घर व खेतों पर जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्काउट मास्टर विकास चौधरी के निर्देशन में स्काउट के छात्र छात्राओं ने गांव दरबाड़ा, हरपुर, मिर्जापुर, ककराला, तखनपुरी आदि के किसानों के घर व खेतों में जाकर किसान को पराली जलाने के नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से कृषि भूमि का सत्यानाश होता है। क्योंकि इससे खेतों में मौजूद भूमिगत कृषि मित्र कीट तथा सूक्ष्म जीव आग की गर्मी के कारण मर जाते हैं। इससे भूमि की उर्वरता भी कम होती है और फसलों को तरह-तरह की बीमारियां लगने के अलावा शत्रु कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस अवसर पर स्काउट शकीब हुसैन, हिमांशु, रवि, आशीष, कौशल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें