धामपुर के गांव जैतरा के पब्लिक इंटर कालेज में टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : DHAMPUR
छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण कराया
धामपुर/ कालागढ़। रविवार को क्षेत्र के स्कूलों में प्रशासन ने कोविड-19 से बचाव के लिए 15 से 18 साल तक के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया। भिक्कावाला के सेंट मेरीस स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर सिजी मौल ने बताया कि 203 बच्चों काटीकाकरण किया जा चुका है। धामपुर के गांव जैतरा के पब्लिक इंटर कालेज में शिविर में 87 छात्र-छात्राओं ने वैक्सीनेशन कराया। एएनएम उमा देवी ने टीके लगाए। इस मौके पर एडीओ पंचायत अनिल कुमार चौहान, प्रधानाचार्य सचिन कुमार आदि रहे।
धामपुर के लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में 105 छात्राओं का टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर सुनंदा, अर्पणा, रेनू कुमारी, अनीता भटनागर, पूर्णिमा शर्मा, कु. पारुल, सरिता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, तानिया अग्रवाल, खुशी राजपूत, अलका, संजय शर्मा, अवनीश कुमार, जय सिंह, सुमन, पूनम आदि मौजूद रहीं।