फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ओलंपियाड परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बिजनौर में अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की शुक्रवार को बिजनौर कार्यालय में परीक्षा हुई। इसमें कक्षा तीन से कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय और लॉजिकल रीजनिंग की परीक्षा दी। पेपर देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


अमर उजाला ओलंपियाड विद्यार्थियों को भविष्य की हर चुनौतियों के लिए तैयार करता है। परीक्षा देकर विद्यार्थी अपनी कमियों को जान सकते हैं। इसके बाद कमियों में सुधार कर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को ओलंपियाड परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने परीक्षा को अच्छा बताया। कक्षा सात की पावनी ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ। परीक्षा को लेकर कोई घबराहट नहीं थी। उसे आगे चलकर राजनेत्री बनना है। वहीं, कक्षा सात की इब्जा ने बताया कि परीक्षा को लेकर डर था लेकिन पेपर अच्छा हुआ। वह आईएएस बनना चाहती है। कक्षा छह के विद्यार्थी अविरल ने कहा कि परीक्षा बढि़या हुआ है। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। कक्षा 11 की छात्रा सारा फैसल ने बताया कि परीक्षा को लेकर घबराहट थी। मगर, परीक्षा में पूछे गए सवाल याद के आए। परीक्षा अच्छी हुई है। आगे चलकर साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें