विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सजाकर मनाया दीपोत्सव
नजीबाबाद। विद्यालयों में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, साज सज्जा आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते।
वालिया ग्लोबल एकेडमी में प्रधानाचार्य एसपी तिवारी की देखरेख में दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे श्रीराम का भरत से मिलाप करने के प्रसंग का मंचन किया। प्रबंधक कमलकांत वालिया, इंदु वालिया, रमाकांत वालिया, रुचिका वालिया ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान बने विद्यार्थियों की आरती उतार कर स्वागत किया।
बाल सदन मोंटेसरी स्कूल में प्रबंधक एसके जौहर और प्रधानाचार्या किरणबाला की देखरेख में दीप उत्सव का आयोजन हुआ। आकर्षक झांकियों में छात्र पीहू घघाट ने गणेश और दिव्या रावत ने लक्ष्मी का किरदार निभाया। दीप कलश प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस में देव, पीहू, अक्सिया, येलो हाउस में आर्यन सेवंथ, शालू, सानिया, रेड हाउस में आतिया, सदफ, आयशा व आलीमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया। जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर तीरगर के प्रधानाध्यापक मो. आबिद की देखरेख में रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा सिमरन, अजूबा, इकरा, रिया, सानिया ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
जलालाबाद के जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर में रंगोली बनातीं छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD