फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान
विज्ञापन

नजीबाबाद। एनआईआईटी के विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया। आकर्षक पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
एनआईआईटी के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल की देखदेख और कोआर्डिनेटर डॉ. नेहा चौहान के संचालन में दीपोत्सव मनाया गया। प्रबंधन विभागाध्यक्ष मोहित कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी चौहान, निकिता पाल, इरम के पोस्टरों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
विज्ञापन

उधर, संस्थान के बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए के विद्यार्थियों की दीपावली के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा, मुस्कान, अंशु, अलका ने प्रथम, आलिया, मुबस्सरीन, निदानाज, मस्बा ने द्वितीय और रिया, मनीषा, स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साज सज्जा प्रतियोगिता में मो.सैफ प्रथम, स्वीटी द्वितीय, अंशुल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. नीलावती, डॉ. नवनीत राजपूत, डॉ. चंचल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें