फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र सूरज का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल पर संपन्न हुई प्रतियोगिता में शामिल धामपुर आरएसएम कालेज के विजेता छात्र छात्राए? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
छात्र सूरज का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएम कालेज के बीएससी (एजी) सप्तम सेमेस्टर के छात्र सूरज कुमार ने दो दिसंबर को मुरादाबाद मंडल पर सड़क सुरक्षा पर संपन्न हुई प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाकर कॉलेज के नाम को रोशन किया है।
कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. रवि धनकड़ ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को परिवहन विभाग द्वारा जिला स्तर पर 23 नवंबर 2021 को आयोजित सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए भेजा गया था। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र सूरज कुमार ने प्रथम एवं विपिन कुमार गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र धीरज कुमार माहेश्वरी बीएससी (एजी) पंचम सेमेस्टर ने स्लोगन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थियों को पुन: दो दिसंबर को सड़क परिवहन उत्तर प्रदेश द्वारा मंडल स्तर पर भी सड़क सुरक्षा पर एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आरएसएम कॉलेज के छात्र सूरज कुमार बीएससी (एजी) सप्तम सेमेस्टर ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम ऊंचा किया। प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने छात्र सूरज कुमार को उनकी इस सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें