फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के बाहर मची भगदड़

Tue, 19 Mar 2019 12:09 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर मधुमक्खियों के हमले से बचकर भागते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  एसपी कार्यालय के बाहर मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों ने कई युवक व युवतियों पर हमला बोल दिया। हमले से बचने के लिए पुलिस कर्मी भी भाग खड़े हुए। मधुमक्खियों को भगाने के लिए तीन जगह आग जलाकर धुआं करना पड़ा। करीब एक घंटे तक मधुमक्खियों का तांडव रहा।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के बाहर एक पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है। कलक्ट्रेट में सोमवार से बिजनौर लोकसभा की नामजदगी का पहला दिन था। दोपहर करीब दो बजे अचानक छत्ता से मधुमक्खी उड़ने लगी। मधुमक्खियों ने पहले वहां से पैदल गुजर रहे एक वृद्व को        निशाना बनाया। मधुमक्खी के हमला करते ही वृद्ध भाग खड़ा हुआ।
इसके बाद मधुमक्खियों ने जो भी एसपी कार्यालय के बाहर से निकला उस पर हमला बाल दिया। कई छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खी ने हमला बोल दिया। ये भी वहां भाग गए। एक छात्र तो अपना बैग छोड़कर भाग गया। मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए कोई एसपी कार्यालय तो कोई आसपास खड़े वाहनों के पीछे जा छिपा। दो-तीन पत्रकारों पर भी मधुमक्खी ने हमला कर दिया। कई पत्रकारों ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों को भगाने के लिए तीन जगह लोगों को आग जलाकर धुआं करना पड़ा तब जाकर मधुमक्खी भागी। करीब एक घंटे तक मधुमक्खियों का तांडव रहा। किसी ने भी इस रास्ते से निकलने की हिम्मत नहीं की। सभी लोग पेड़ से मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की नामजदगी के कारण तमाम पुलिस कर्मियों की कलक्ट्रेट के गेट पर ड्यूटी थी। मधुमक्खियों का हमला होते ही ये पुलिसकर्मी कलक्ट्रेट के अंदर भाग गए। एसपी कार्यालय के आसपास रोजाना तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहते थे। सोमवार को नामजदगी की वजह से ये वहां नहीं थे। वरना मधुमक्खी उन पर हमला बोलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें