फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में नहीं मिले अग्नि सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
नजीबाबाद में स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान के अग्नि सुरक्षा उपकरण चैक करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
होटलों में नहीं मिले अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम और सीओ ने होटल, अस्पताल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर निरीक्षण किया। अधिकांश स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के मानकों के अनुसार इंतजाम नहीं मिले। प्रशासन प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी करेगा।
लखनऊ के होटल में अग्निकांड के बाद प्रशासन सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को परख रहा है। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल, थाना प्रभारी राधेश्याम, अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन की टीम ने क्षेत्र के होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अस्पतालों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश होटलों में सुरक्षा संबंधी औपचारिक व्यवस्था मिली। एसडीएम ने इस पर नाराजगी जताई और अग्नि सुरक्षा के प्रति लापरवाह प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। टीम ने बुधवार को नगर के रिलायंस, ट्रेंड्स, बाबा कांप्लेक्स व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्टेशन क्षेत्र के होटलों, रोशन बूट फैक्टरी सहित कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के पूजा अस्पताल और विशाल मेगा मार्ट पर अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्था मानक के अनुरूप मिली। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने सुरक्षा के प्रति लापरवाह प्रतिष्ठानों को सीज करने की भी चेतावनी दी। इससे पूर्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी केएस जाधव ने नगर के चंद्रायण कान्हा पैलेस, रॉयल पैलेस, ग्वालियर एजेंसी, गोवर्धन गार्डन, किरतपुर के होटलों पर अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की चेकिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें