फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पटाखा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, महिलाओं समेत 30 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Wed, 07 Sep 2022 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद तकरीबन 30 मजदूरों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। वहीं मजदूरों में कई महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
आग बुझाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नहटौर-मुकर्रमपुर मार्ग पर गांव मुकर्रमपुर के पास एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम मे आग लग गई। आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों मे हड़कंप मच गया। आग लगने के दौरान फैक्टरी से मजदूरों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नहटौर-मुकर्रमपुर मार्ग पर पटाखा फैक्टरी में गांव की ही तकरीबन एक दर्जन महिलाओं व पुरुष समेत 30 मजदूर आतिशबाजी का सामान बनाते हैं। बुधवार सुबह फैक्टरी के भीतर बने गोदाम में पटाखे रखने के दौरान आग लग गई। आग लगते ही धमाकों के साथ ऊंची लपटें उठने लगीं।

यह भी पढ़ें: खुशखबर: अब तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचाएगी एक्सप्रेस ट्रेन, 9 सिंतबर से शुरू होगा संचालन
विज्ञापन


आग लगते ही काम कर रहे मजदूर बाहर की ओर भागे, वहीं कुछ मजदूरों ने पानी के पाइप से आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान कई महिला मजदूर चोटिल भी हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फैक्टरी में गांव के ही तकरीबन 30 मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी का लाईसेंस धारक भी मौके पर ही मौजूद था। उससे पूछताछ की जा रही है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें