नजीबाबाद में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
बैंककर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल, लटके ताले
नजीबाबाद। बैंकों के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीय कृत बैंकों और ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय आह्वान पर दूसरे दिन भी हड़ताल की। प्रदर्शनकारी बैंककर्मियों ने सामूहिक रूप से जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
एसबीआई बरेली जोन के सहायक क्षेत्रीय सचिव संतोष कुमार, पीएनबी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर परिदा, आनंद रवि के नेतृत्व में बैंकों के निजीकरण के विरोध में विभिन्न बैंकों से शामिल हुए बैंककर्मियों ने एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा पर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निजीकरण को किसी कीमत पर स्वीकार न करने का संकल्प दोहराते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, नीरज वर्मा, वेदप्रकाश, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, रेखा वर्मा, पायल अग्रवाल, लवकुमार, हुकम सिंह, राघवेंद्र अत्री, सचिन कुमार, सुनील ग्रोवर, जितेंद्र सैनी, कृष्ण कुमार, वसीम अहमद, पवन कुमार सहित अनेक बैंक कर्मचारी शामिल हुए। दो दिन हड़ताल के कारण बैंकों से लेनदेन प्रभावित रहा।