फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में भारतीय किसान सेना के तत्वावधान में हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाए जाने के लिए धरना चल रहा था। शुक्रवार को विधायक ओमकुमार के आश्वासन के बाद बेमियादी धरना पांचवें दिन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान सेना के तत्वावधान में ब्लॉक कार्यालय परिसर में हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पांच दिनों से धरना चल रहा था। धरने को विभिन्न संगठनों का समर्थन भी मिल रहा था। शुक्रवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार धरनास्थल पर पहुंचे। धरने में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि हल्दौर को तहसील दर्जा मिलने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इससे क्षेत्रवासियों को तहसील के कार्य से बिजनौर, चांदपुर, धामपुर जाने से समय के साथ धन की फि जूल खर्ची भी बचेगी। जिस पर विधायक ने क्षेत्रवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन व क्षेत्रवासियों की मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तक पहुंचाएंगे तथा उनकी मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक ओमकुमार द्वारा हल्दौर को तहसील दर्जा दिलाएं जाने का आश्वासन के बाद पांचवें दिन अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूला सिंह फौजी व संचालन पीतांबर सिंह ने किया। इस मौके पर भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ता रोहित कुमार, संदीप चौधरी, सुमित चौधरी, विजयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, रामप्रसाद, रजत, दीपक, प्रशांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें