फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर में पालिका कर्मियों से अभद्रता पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में पालिका कर्मियों से अभद्रता पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

हल्दौर। अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में कुछ लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पर शनिवार रात हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने पालिका कर्मियों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की। इससे खफा होकर रविवार को पालिका कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कस्बे की सफाई, जलापूर्ति ठप करने की चेतावनी दी।
नगर पालिका ने कुछ दिन पूर्व सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटवाया था। शनिवार रात दस बजे कुछ लोग पालिका कार्यालय पहुंचे पालिका कार्यालय में तैनात स्टाफ के साथ गाली गलौज की। कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद पालिका कर्मी प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची मामला शांत कराया। रविवार दोपहर प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह, कुसुम देवी, सविता देवी, सुरेश कुमार, जितेंद्र सिंह, नकुल कुमार, शिव कुमार आदि पालिका कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में लिप्त समस्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग करते हुए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सुरेश कुमार का कहना है कि किसी भी कीमत पर स्टाफ के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने पर सोमवार को नगर की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, पालिका द्वारा संचालित विद्युत सप्लाई आदि बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पालिकाकर्मी करीब तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे। शनिवार रात में पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि पालिका कर्मचारियों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें