फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति का तीसरे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू लोकशक्ति का तीसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू लोकशक्ति का उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर अनिश्चित कालीन धरना प्रर्दशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर चीनी मिल ने डीएम के शेड्यूल के अनुसार बृहस्पतिवार को पांच करोड़ रुपये गन्ना मूल्य जारी कर दिया है।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह के नेतृत्व में उत्तम शुगर मिल पर किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। सहकारी गन्ना विकास समिति केे सचिव डॉ. वीके शुक्ल, नायब तहसीलदार राजीव यादव ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने सचिव को काफी देर तक अपने साथ बैठाकर जीएम चीनी मिल को वार्ता के लिए आमंत्रित करने का दबाव बनाया। जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह ने कहा किसानों का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान पूरा होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान रामकुमार, अर्पण चौधरी, अंबरीश कुमार, पदम सिंह, सुधीर कुमार, योगेंद्र कुमार, संतराम, रणवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें