फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महत्वाकांक्षाओं के बीच अकेलापन दे रहा तनाव

Sat, 27 Apr 2024 04:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हर किसी की समस्याएं अलग-अलग हैं। समस्याओं का परिणाम तनाव लेकर आ रहा है। तनाव का चलन लोगों को आत्महत्या तक ले जाता है। परिवारों में बिखराव, अकेलापन और मनोबल बढ़ाए रखने वाले साथी का संग में नहीं होना भी व्यक्ति को बुरे वक्त से नहीं उभार पाता। तनाव को लेकर तनाव ग्रसित कई लाेगों ने अमर उजाला के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया। इन सवालों के जवाब मेडिकल अस्पताल में तैनात मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार ने दिए।
विज्ञापन


प्रश्न- परिवार में बंटवारा बना कलह और तनाव का कारण, कैसे हो समाधान?
उत्तर- आपस में प्रेम भाव के साथ समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। तालमेल बनाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में परिवार के लोगों के साथ बातचीत करें। किसी एक बात पर अड़ने के बजाय समाधान खोजें।
प्रश्न- परिवार से दूरी पर शराब की लगी लत, फिर भी दूर नहीं तनाव?

उत्तर-अकेले परिवार से अलग शहर में नौकरी करने पर अकेलेपन को महसूस करना काफी आम समस्या है। आप फोन पर अपने घरवालों से नियम से बात करें। पॉजिटिव एडिक्शन बनाए। जैसे- जिम, योग, रनिंग, खेल और नेगेटिव एडिक्शन जैसे की शराब आदि से दूर रहे। नींद पूरी लें। 7 से 8 घंटे और रोजाना एक टाइम पर सोने उठने का नियम बनाए। अगर फिर भी ठीक नहीं होते तो नजदीकी मानसिक रोग विशेषज्ञ से मिले।
विज्ञापन

प्रश्न-प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं होने और आसपास के लोगों के गलत कमेंट बन रहे तनाव का कारण। कैसे होगा समस्या का निदान?

उत्तर-प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में तनाव से बचने के लिए एक सही टाइम टेबल जरूरी है। जो की हकीकत के करीब हो और निभाया जा सकता हो। क्रिटिकल कॉमेंट करने वाले लोगों से दूर रहें। सपोर्टिव लोगों से रेगुलर बातचीत करते रहे। खाने में प्रोटीन की मात्रा सही लें। सोने उठने का नियम ठीक होना चाहिए और रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज करें।
प्रश्न-4-विवाह पूर्व हुए संबंधों से आया तनाव, कैसे मिले छुटकारा?

उत्तर-नए जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। साथ में खेलने और घूमने से बेहतर जुड़ाव होगा। जबकि पिछले साथी से जुड़ी हुई सभी चीजों को हटा दें। जैसे उनके फोटो, दिए हुए तोहफे, आदि चाहे तो किसी को दे दें और खुद को वक्त दे। किसी नए व्यक्ति से जुड़ने में और किसी को भूलने में वक्त लगता है।
मन में उलझन है तो हम से पूछे सवाल...
यदि आपके मन में तनाव, मनोविज्ञान से संबंधित कोई उलझन हो तो हम से सवाल पूछेे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मनोचिकित्सक से बात करके इन सवालों के जबाव प्रकाशित भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


संपर्क- 9368724184
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें