फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
बिजनौर : नहटौर के गांव अकबरपुर मे बच्ची की हत्या पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बालिका की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन

साड़ी में लपेटकर फेंका शव
नहटौर (बिजनौर)। गांव अकबरपुर में मंगलवार को घर के बाहर से लापता हुई चार साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव कपड़ों की गठरी में बांधकर में फेंक दिया गया था। गले में साड़ी के कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी और हाथ पैर बंधे हुए थे।
मरने वाली बालिका गांव अकबरपुर निवासी अंकुर सैनी की पुत्री थी और मंगलवार सुबह घर के बाहर खेलने गई थी और प्राथमिक विद्यालय के पास से वह लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के पास कृपाल सिंह के गन्ने के खेत में उसका शव मिला। पुलिस ने आसपास मिलीं अन्य वस्तुओं के भी फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन

मासूम की हत्या करते समय नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
नहटौर (बिजनौर)। हे राम! मासूम पर भी नहीं आया तरस, चार साल की बच्ची जान लेते समय नहीं कांपे हत्यारों के हाथ। हर कोई अनामिका की बेरहमी से हत्या करने वालों को लानत दे रहा था। घटना का पता चलते ही बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव अकबरपुर निवासी अंकुर सैनी की चार वर्षीय पुत्री अनामिका मंगलवार सुबह घर के बाहर खेलने गई थी। इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से वह लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस व ग्रामीणों ने आसपास के जंगल सहित कई स्थानों पर कांबिंग की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कई घरों की तलाशी भी ली थी। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के पास कृपाल सिंह के गन्ने के खेत में कुछ ग्रामीणों ने एक कपड़े की गठरी पड़ी हुई देखी। जिसमें बच्ची का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

साड़ी का टुकड़ा बन सकता है अहम सुराग
बच्ची के गले में साड़ी का एक कपड़ा था, माना जा रहा है कि इससे ही उसका गला घोंटा गया और कपड़ों की गठरी में बांधकर फेंक दिया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस साड़ी के टुकड़े और कपड़ों की गठरी सुराग लगाने की कोशिश कर रही है, वह गांव किसके हो सकते हैं।

बिजनौर : नहटौर के गांव अकबदपुर की अनामिका (फाईल फोटो)- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें